फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Along with seeking accreditation, Katra Medical College has submitted a proposal for five new departments.

Jammu: कटड़ा मेडिकल कॉलेज में खुलने जा रहे पांच नए विभाग, कुल आठ डिपार्टमेंट होंगे सक्रिय

Sun, 29 Mar 2026 12:37 PM IST
Nikita Gupta ज्ञानेंद्र शुक्ल, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
ज्ञानेंद्र शुक्ल, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 29 Mar 2026 12:37 PM IST
सार

कटड़ा स्थित श्रीमाता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस ने एनएमसी से मान्यता के लिए आवेदन किया है, जिससे पांच नए विभाग खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Along with seeking accreditation, Katra Medical College has submitted a proposal for five new departments.
श्रीमाता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटड़ा स्थित श्रीमाता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस के संचालन को मान्यता के लिए एनएमसी के सामने आवेदन के बाद अब टीम के निरीक्षण पर आने का इंतजार है। इस बार मेडिकल कॉलेज में यदि मान्यता मिलती है तो पांच नए डिपार्टमेंट खुलने का रास्ता साफ हो जाएगा। जो भी औपचारिकताएं एनएमसी के नियमों के तहत हैं, उनको पूरा कर लिया गया है। इसमें माइक्रोबॉयलोजी,पैथोलॉजी, फार्मेकोलॉजी,फोरेंसिक मेडिसिन,कम्युनिटी मेडिसिन नए विभाग को शामिल किया जाएगा। पूर्व में तीन डिपार्टमेंट एनॉटामी, फिजियोलॉजी, बॉयो केमिस्ट्री खोले गए थे।

विज्ञापन


मान्यता रद्द होने के बाद दोबारा कटड़ा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से एनएमसी के सामने आवेदन किया गया है। जो भी कमियां बताते हुए मान्यता रद्द की गई थी उन कमियों को दूर कर लिया गया है। श्रीमाता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में नया आवेदन करके पांच नया डिपार्टमेंट खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


प्रबंधन ने बताया कि फेज टू के तहत संचालित किए जाने वाले इन पांच डिपार्टमेंट को प्रथम तल में बनाया गया है। इसमें फैक्ल्टी की स्थिति, सुविधाएं, बिल्डिंग की स्थिति व इनकी संरचना को लेकर जो भी भौतिक जानकारी है उसको एनएमसी के साथ साझा किया जा चुका है। अप्रैल माह में एनएमसी की टीम कटड़ा आकर मेडिकल कॉलेज का भौतिक निरीक्षण करेगी और रिपोर्ट विभाग को देगी। जिसके बाद ही मान्यता मिल सकेगी। पूरे मामले में अभी तक यह स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है कि मेडिकल कॉलेज का संचालन राज्य सरकार करेगी या केंद्रीय पूल के तहत इसका संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच डिपार्टमेंट को मिलाकर कुल आठ डिपार्टमेंट होंगे संचालित
श्रीमाता वैष्णोदवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस के डीन अतुल सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को यदि मान्यता मिल जाती है तो यहां पर आठ डिपार्टमेंट में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। इसमें पूर्व के डिपार्टमेंट एनॉटॉमी,फिजियोलॉजी, बॉयो केमिस्ट्री के साथ ही माइक्रोबॉयलोजी,पैथोलॉजी, फार्मेकोलॉजी,फोरेंसिक मेडिसिन,कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट नए बनाए गए हैं।

डीन ने बताया कि एनएमसी मुख्य रूप से मान्यता के लिएकॉलेज की बिल्डिंग,दी जाने वाली सेवाओं जिसमें हॉस्पिटल में बेड की संख्या,डॉक्टर,मेडिकल स्टॉफ की सुविधा की जांच करती है। साथ ही फैकल्टी में प्रोफेसर,असिस्टेंट प्रोफेसरों की संख्या कितनी है आदि की भी जानकारी लेती है। सभी सुविधाएं व कागजी कार्रवाई के बाद ही मान्यता दी जाती है। अप्रैल में होने वाले संभावित दौरे का इंतजार है जिसके बाद काफी कुछ स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed