{"_id":"688926dfac3cbc6520029383","slug":"along-with-national-unity-the-army-is-also-protecting-cultural-heritage-srinagar-news-c-264-1-sr11003-104693-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राष्ट्रीय एकता के साथ सांस्कृतिक विरासत की भी रक्षा कर रही है सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राष्ट्रीय एकता के साथ सांस्कृतिक विरासत की भी रक्षा कर रही है सेना
विज्ञापन
मैं हमारी सेना के समर्पण और प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं। वे न केवल राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा कर रहे हैं बल्कि इस क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ‘विविधता में एकता’ भारत की महान संस्कृति की पहचान है। भारतीय सेना ने सामाजिक लाभ के लिए इस मंत्र का निरंतर उपयोग किया है और युवाओं के लिए साहित्य, संगीत, कला और खेल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने के अवसर पैदा किए हैं।
यह बातें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। वह मंगलवार को बारामुला में कश्मीर की संस्कृति का जश्न मनाने वाले कार्यक्रम ‘कोशुर रिवाज 2025’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने बारामुला के 20 हजार युवाओं को ‘लडीशाह और सुलेख कला’ के लिए एक साथ आकर इतिहास रचने और एक नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए बधाई दी। भारतीय सेना और बारामुला जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
एलजी ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम समग्र सरकारी दृष्टिकोण के साथ जम्मू-कश्मीर के युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्र की आकांक्षाओं के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
युवाओं की आशाएं और सपने शांतिपूर्ण वातावरण में ही फल-फूल सकते हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और अलगाववाद ने जम्मू-कश्मीर की शांति, प्रगति और युवाओं की आकांक्षाओं को छीन लिया था लेकिन अब जम्मू-कश्मीर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।