{"_id":"669314d348d2fd4498077ed7","slug":"allegation-paper-file-in-court-against-head-constable-jammu-news-c-10-jam1008-399862-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धोखाधड़ी मामले में हेड कांस्टेबल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धोखाधड़ी मामले में हेड कांस्टेबल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन
- नौकरी दिलाने, सरकारी भूखंड पर कब्जे दिलाने के नाम पर ठगे 51 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विशेष अपराध शाखा जम्मू ने धोखाधड़ी मामले में पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। इस बारे में एसएसपी संदीप मेहता ने बताया कि हेड कांस्टेबल गुलजार अहमद वानी जिला पुलिस लाइन में तैनात है। इसके खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज है।
जालसाज ने मोहम्मद रफीक (एएसआई जम्मू-कश्मीर पुलिस) पुत्र सलाम दीन चौधरी और उसकी बेटी महनाज रफीक निवासी थुरु जिला रियासी मौजूदा समय मदीना हिल, बठिंडी जम्मू, के साथ धोखाधड़ी की। इनको जमीन और सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना का वादा किया। जालसाज ने खुद को प्रभावशाली लोगों का करीबी बताकर पीड़ितों को फंसाया। सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 51 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 51 लाख रुपये में से 38.7 लाख रुपये सरकारी नौकरी दिलाने के लिए दिए गए और बाकी रुपये सिद्दड़ा जम्मू व नौगाम श्रीनगर में सरकारी भूखंडों के आवंटन के लिए 12.15 लाख रुपये लिए गए। इस संबंध में अधिकांश भुगतान सीधे जेएंडके बैंक शाखा मनवाल में आरोपी गुलजार अहमद वानी के बचत खाते में किया गया था और बाकी नकद राशि दी गई। शिकायत के बाद अपराध शाखा जम्मू ने जांच की और केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया और उसके खिलाफ उत्पाद शुल्क मजिस्ट्रेट जम्मू की अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया।