{"_id":"5aa088c94f1c1b8e238bc5a4","slug":"all-schools-and-colleges-will-be-closed-till-friday-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शुक्रवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शुक्रवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, परीक्षाएं स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में प्रशासन द्वारा शुक्रवार तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह फैसला घाटी के हालात को ध्यान में रखते लिया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर बोर्ड और कश्मीर यूनिवर्सिटी द्वारा भी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के निदेशक जीएन इत्तू ने बताया कि घाटी में हालातों की गंभीरता से विचार करने के बाद सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक घाटी के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि दक्षिणी कश्मीर के स्कूल शनिवार को भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की चेयरमैन वीणा पंडिता ने बताया कि बोर्ड द्वारा भी शुक्रवार तक होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाओं की अगली तिथि की जानकारी जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन