{"_id":"58062d564f1c1b672c70380e","slug":"all-organizations-have-to-talk-on-kashmir-farooq","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा पर फारूक अब्दुल्ला का बयान, कहा-बातचीत से जीता जा सकता है कश्मीरियों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा पर फारूक अब्दुल्ला का बयान, कहा-बातचीत से जीता जा सकता है कश्मीरियों का दिल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Tue, 18 Oct 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यही वह समय है जब बातचीत के जरिये कश्मीरियों का दिल जीता जा सकता है।
घाटी में हुर्रियत सहित सभी वर्ग के साथ बातचीत पर जोर देते हुए कहा कि शांति के लिए बातचीत करनी पड़ेगी। बिना बात किए, फोर्स का प्रयोग कर या गोली चला कर किसी मसले का हल नहीं निकाला जा सकता।
एक दिवसीय दौरे पर राजोरी पहुंचे फारूक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पीडीपी के एजेंडा आफ एलयांस में भी हर वर्ग के साथ बातचीत करने की बात कही गई है तो फिर हुर्रियत या किसी अन्य के साथ बातचीत क्यों नहीं।

'जंग किसी मसले का हल नहीं'
फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करते उमर
- फोटो : PTI
उन्होंने आगे कहा कि घाटी में इतने भयानक हालात हैं कि लोग एक कदम भी चलने में सोचते हैं। ऐसे में बातचीत के माध्यम से कश्मीर में शांति बहाल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को सोचना चाहिए कि जंग किसी मसले का हल नहीं है। इससे किसी को लाभ नहीं पहुंचेगा।
डॉ. फारूक ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर कहा कि वाजपेयी जी ने उस समय कहा था कि हम लोग दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं। इसी बात को अब दिल्ली की सरकार को समझना चाहिए और अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बात करनी चाहिए।