{"_id":"60733dfb8ebc3e8d2d43a195","slug":"all-jk-youth-society-organized-a-mega-fashion-show-youth-participated-and-show-their-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के टैगोर हॉल में मेगा फैशन शो का आयोजन, युवक-युवतियों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के टैगोर हॉल में मेगा फैशन शो का आयोजन, युवक-युवतियों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा
Sun, 11 Apr 2021 11:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:50 PM IST
सार
- दर्जनों युवाओं ने फैशन शो में लिया भाग
- जज के रूप में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने की शिरकत
- युवाओं ने अपनी प्रतिभा का दिखाया जादू
विज्ञापन
रैप वॉक करतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के सामाजिक संगठन ऑल जेके यूथ सोसाइटी ने रविवार को श्रीनगर के टैगोर हॉल में एक मेगा फैशन शो का आयोजन किया। जिसमें दर्जनों युवक-युवतियों ने मॉडल, डिजाइनर, डांसर, रैपर और स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में भाग लिया। इस दौरान कई खास लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने फैशन डिजाइनर और मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर रैंप वॉक, बॉलीवुड डांस, रैप बैटल और स्टैंडअप कॉमेडी का भी जादू बिखेरा। ऑल जेके यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष साजिद यूसुफ ने कहा कि यह पहला फैशन शो है, जहां मॉडल, डिजाइनर स्थानीय हैं और जज मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां थीं।
संगठन के उपाध्यक्ष याना मीर ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाशाली युवक और युवतियां डर और सामाजिक कुरीतियां की सभी बाधाओं को तोड़ रहे हैं। कश्मीर से बाहर निकलकर दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश कश्मीरी कलाकारों, मॉडलों और डिजाइनरों का ग्लैमर की दुनिया में स्वागत करने के लिए खुले हाथों से इंतजार कर रहा है।