{"_id":"60a5015176dd1e132e0f595a","slug":"all-jammu-hotel-and-lodge-association-has-alleged-discrimination-against-the-people-of-jammu-associated-with-tourism-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: पर्यटन क्षेत्र को राहत पैकेज में जम्मू संभाग से फिर भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप: पर्यटन क्षेत्र को राहत पैकेज में जम्मू संभाग से फिर भेदभाव
Wed, 19 May 2021 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 May 2021 05:45 PM IST
सार
एसोसिएशन का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में सरकार को पर्यटन क्षेत्र को बिजली, पानी सहित अन्य शुल्क में छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
पत्नीटाप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल जम्मू होटल एंड लॉज एसोसिएशन ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है, लेकिन इसमें भी जम्मू संभाग से भेदभाव हुआ है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत खजूरिया ने कहा कि कश्मीर को 99.43 फीसदी, जबकि जम्मू संभाग को कुल पैकेज का 0.57 फीसदी हिस्सा मिल रहा है। दो संभागों के बीच राहत पैकेज राशि के वितरण में प्रशासन के सौतेले व्यवहार से जम्मू क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े लोगों में निराश है। कहा कि इस आपात स्थिति में दोनों संभागों का पर्यटन क्षेत्र समान रूप से प्रभावित हो रहा है और खत्म होने के कगार पर है, लेकिन सरकार द्वारा पैकेज के वितरण में जम्मू को नजरंदाज करना अन्याय है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें