फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all districts including Jammu, lawyers strike is going on from nine days

जम्मू संभाग में जारी है वकीलों की हड़ताल, नौ दिन से अदालत के चक्कर लगा रहे हैं लोग

Mon, 11 Nov 2019 06:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Nov 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
all districts including Jammu, lawyers strike is going on from nine days
वकीलों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में रजिस्ट्री का कार्य राजस्व विभाग को सौंपने के खिलाफ वकीलों की हड़ताल नौ दिन से चल रही है। सोमवार को भी वकीलों ने कामकाज ठप रखा। कई ऐसे मामले हैं, जिनकी तारीखें थीं, लेकिन वकील अदालतों में पहुंच नहीं रहे।
विज्ञापन


क्लाइंट को भी पता नहीं चल पा रहा कि उनको केस की अगली तारीख क्या मिली है। दूसरी तरफ वकील मंगलवार को हड़ताल को लेकर नई रणनीति तय करेंगे।

एक महिला ने बताया कि उसके पति के साथ केस चल रहा है। छह नवंबर को कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन वकील ने बताया कि कामकाज ठप है। उन्हें यही पता नहीं चल पा रहा कि अब मामले में अगली तारीख कब है।
विज्ञापन


उधर, वकीलों की बुधवार को चीफ जस्टिस के साथ मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि बार एसोसिएशन का कहना है कि वह अपने फैसले पर कायम हैं। जब तक अदालतों के पास दोबारा रजिस्ट्री की सुविधा नहीं आती। तब तक हड़ताल खत्म होने के आसार नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वकीलों की हड़ताल से सभी अदालतों में काम ठप है। जम्मू के अलावा अब अन्य जिलों की अदालतों में भी काम ठप है।

उधर, सरकार भी कुछ करने के मूड में नजर नहीं आ रही। सरकार की तरफ से रजिस्ट्री वापस करने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उल्टा सरकार ने रजिस्ट्री को प्रभावी ढंग से लागू करने पर काम शुरू कर दिया है।

कुछ दिनों में ही ई-स्टांप के जरिये रजिस्ट्री कराने की सुविधा भी दी जाने वाली है। सोमवार को वकीलों ने हाईकोर्ट में शांति से विरोध प्रदर्शन भी किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कई वरिष्ठ वकील मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed