फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert

लद्दाख में बने तनाव के चलते आईबी पर भी बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
alert
सांबा। लद्दाख की गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच उपजे तनाव के चलते दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। सीमा पर युद्ध के हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भी इसका फायदा उठाने की फिराक में है।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की फिराक में है। उसकी नजर पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर है। इसके चलते भारतीय सेना के उच्च अधिकारी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गत दिनों भी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सुजाना में सेना के उच्च कमांडरों ने रात के समय स्थिति का जायजा लिया। वह काफी समय बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों पर अधिक चौकसी रखने के निर्देश हैं। जो घुसपैठ के पुराने मार्ग भी रहे हैं। जहां से समय-समय पर घुसपैठ के सफल प्रयास भी हुए हैं। वहीं सीमा के निकट नालों पर मर्करी लाइट भी लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ रोकने को सेना और बीएसएफ ने लगाए नाके
सूत्रों के अनुसार तरना नाला और बंई नाला क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। यही दो नाले हैं जहां से घुसपैठ के अधिक प्रयास किए गए हैं। इन्हीं नालों के पाकिस्तानी क्षेत्र सुकमाल में आतंकियों के लांचिंग पैड भी हैं। जहां से उन्हें सीमा की रेकी करवाकर भारतीय सीमा में घुसपैठ कराए जाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। अब इन नालों पर पहले बीएसएफ और पीछे सेना ने अपने नाके लगाए हैं ताकि कोई भी घुसपैठ का प्रयास सफल न होने पाए। चौबीसों घंटे जवान सतर्क किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed