{"_id":"6453967124ef57305c036f09","slug":"alert-in-poonch-search-operation-continues-after-threat-of-terrorist-attack-soldiers-alerted-on-loc-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में अलर्ट: आतंकी हमले की धमकी के बाद तलाशी अभियान जारी, एलओसी पर जवानों को किया गया चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में अलर्ट: आतंकी हमले की धमकी के बाद तलाशी अभियान जारी, एलओसी पर जवानों को किया गया चौकस
Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
सार
भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिले सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर में तलाशी अभियान शुरू किया है।सुरक्षाबल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन रात तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
पुंछ में वाहनों की चेकिंग करते सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों को फिर बड़ी वारदात की साजिश रचने का इनपुट मिला है। इसी महीने कश्मीर में जी 20 बैठक भी प्रस्तावित है। हमले की सूचना के बाद केंद्रशासित प्रदेश के साथ पुंछ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिले सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर में तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षाबल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन रात तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
जिले में सुरक्षाबलों की तरफ से कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साथ भीतरी सड़कों एवं संपर्क मार्गों पर विशेष नाके लगाए हैं। जिन पर बड़ी संख्या में सेना, पुलिस, एसओजी एवं सीआरपीएफ के जवान हर आने जाने वाले वाहन एवं पैदल चलने वालों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिससे की आतंकियों की हर साजिश को समय रहने नाकाम बनाया जा सके। भाटादूड़ियां आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई थी, लेकिन अब जारी अलर्ट जिले में सुबह शाम अथवा देर रात सड़कों पर निकलते ही देखने को मिलता है।
इस जांच के दौरान जहां वाहनों की बारीकी से जांच करने और वाहन सवारों की पहचान पत्रों से लेकर हर चीज की जांच की जाती है ताकि किसी प्रकार की कोई चूक न हो जाए।