फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert in jammu and kashmir Weather can change on tomorrow

सावधान, रियासत में कल से बिगड़ सकता है मौसम, जारी किया गया अलर्ट

Fri, 08 Dec 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 08 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
alert in jammu and kashmir Weather can change on tomorrow
- फोटो : DEMO PHOTO

रियासत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर रविवार शाम से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इसमें 11-13 दिसंबर तक जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ हिमपात होगा। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा।

विज्ञापन


आगामी मौसम को देखते हुए कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षाबलों के साथ राज्य पुलिस को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


इस साल सैलानियों को पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी के बीच नए साल का स्वागत का मौका मिलेगा। इस बीच न्यूनतम माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा।  भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर 10 दिसंबर से कश्मीर से जोड़ने वाले सोनामर्ग-गुमरी मार्ग (जोजिला पास) पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी प्रभावित इलाकों के निवासियों के लिए मौसम एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को खराब मौसम के बीच सभी एहतियात बरतने को कहा गया है। कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा भी रहेगा। घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में भी रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। 

स्थान      न्यूनतम तापमान
कारगिल    माइनस 7.2
पहलगाम    माइनस 4.5
श्रीनगर      माइनस 3.0
कुपवाड़ा     माइनस 3.3
गुलमर्ग      माइनस 2.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed