{"_id":"5a2be81b4f1c1bc8678c07e4","slug":"alcohol-being-sold-illegally-in-panchari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में अवैध रूप से बेची जा रही शराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में अवैध रूप से बेची जा रही शराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी में अवैध रूप से बेची जा रही शराब के विरोध में शनिवार को पंचैरी के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन पंचैरी बंद कर सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण पंचैरी बस अड्डा पर एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मदन गोपाल, गिरधारी लाल, बशीर अहमद व अन्य ने बताया कि सरकार ने अभी तक शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद करने के आदेश नहीं जारी किए हैं।
विज्ञापन
अब पंचैरी में अवैध शराब का कारोबार बढ़ने लगा है तो कुछ लोग शहर से शराब लाकर पंचैरी में दुगने दामों में बेच रहे हैं। इस कारण पंचैरी के युवाओं और विद्यार्थियों में शराब का चलन बढ़ने की संभावना बढ़ने लगी है। इस बारे में कई बार पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने उनकी मांग है कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा जाए। इसके अलावा पंचैरी में अस्थायी रूप से बंद की गई शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद करने के लिए सरकार जल्द से जल्द आदेश जारी करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन ग्रामीणों को पंचैरी को पूरी तरह से बंद कर आंदोलन करना पड़ेगा।