{"_id":"665a6e192347d746990903c6","slug":"akhnoor-road-accident-jammu-news-c-10-jam1006-371813-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर बस हादसे में मारे गए सभी 22 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर बस हादसे में मारे गए सभी 22 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यूपी के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने जीएमसी में पहुंचकर घायलों का हाल जाना
मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव ने भी जल्द कुशल होने की कामना की
घायलों में सात की हालत गंभीर, दो आईसीयू में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखनूर बस हादसे के सभी 22 मृतकों का शुक्रवार को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान साथी यात्रियों पर अपनों को खोने का गम साफ दिख रहा था। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 72 घायलों को दाखिल किया गया था। सभी शवों को रेल मार्ग से देर रात को पैतृक स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए जिला और जीएमसी प्रशासन जुटा हुआ था। इस बीच उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, वाल्मीकि ने अपनी टीम के साथ जीएमसी में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। घायलों में सात की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें दो को आईसीयू और पांच को इमरजेंसी के 4 नंबर आईसीयू (इनमें एक की सर्जरी की गई) में रखा गया है।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए वाल्मीकि ने बताया कि वह बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में व्यस्त थे, लेकिन इस दुखद दुर्घटना को सुनकर सीधा यहां चले आए हैं। उन्होंने जीएमसी और जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार में दी गई मदद पर संतोष जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी घायलों और मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। इस बीच दोपहर को मुख्य सचिव अटल डुल्लू और स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग के सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने जीएमसी में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके शीघ्र कुशल होने की कामना की। उन्होंने जीएमसी प्रशासन द्वारा घायलों के लिए किए गए उचित प्रबंधों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जा रही है। जीएमसी के प्रिंसिपल डा. आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को कुछ ट्रेनों में शवों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचाने के प्रबंध किए गए हैं। इसमें शवों के साथ सामान्य रूप से कुछ घायलों को भी भेजा जा रहा है, ताकि वे भी अपने पैतृक स्थानों पर सकुशल पहुंच सकें। इस बीच जिला प्रशासन की भी टीम देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहकर शवों को भेजने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में लगी थी। जिला उपायुक्त की देखरेख में सारी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।