फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, pargwal, farmer, paddy

Jammu News: अरनिया में गोलाबारी के बाद किसानों को सता रही धान की कटाई की चिंता

Wed, 01 Nov 2023 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 01 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, pargwal, farmer, paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परगवाल। अरनिया सेक्टर में सीजफायर के उल्लंघन और उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्क रहने की हिदायत के बाद किसान परेशान हैं। उन्हें धान की फसल की कटाई की चिंता सताने लगी है। धान की कटाई के लिए अभी तक कंबाइन मशीनें व प्रवासी श्रमिकों के नहीं पहुंचने पर उनकी चिंता और बढ़ गई है।

स्थानीय किसान सुभाष सिंह और रघुवीर सिंह ने बताया कि धान की कटाई के लिए श्रमिकों पर निर्भर हैं। लेकिन मौजूदा समय श्रमिकों के कम संख्या में पहुंचना चिंता का विषय है। बासमती फसल की कटाई प्रवासी श्रमिकों से ही करवाते हैं, क्योंकि उसकी फंडाई के बाद पराली बेच कर अच्छा मुनाफा होता है। कंबाइन मशीनों और प्रवासी श्रमिकों के पहुंचने का इंतजार है।हालांकि, बासमती को पकने में अभी तीन से पांच दिन का समय लग सकता है, लेकिन अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी को देखते चिंता बढ़ गई है। सभी किसान जल्द फसल को समेट कर घर लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed