{"_id":"65342fa330418507be0aaa66","slug":"akhnoor-jyodian-encrochment-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-411-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खौड़ बाजार से हटाए पांच अवैध खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खौड़ बाजार से हटाए पांच अवैध खोखे
Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने दौरा कर की कार्रवाई, दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। तहसीलदार खौड़ मोनिका शर्मा ने शनिवार को बाजार का दौरा कर पांच अवैध खोखों को हटा दिया है। साथ ही दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है।
शनिवार को मुहीम के तहत तहसीलदार ने टीम के साथ बाजार का दौरा किया। इस दौरान मुख्य चौक में काफी लंबे अर्से से मौजूद अवैध खोखों को हटाया गया। इनकी वजह से आए दिन चौक में जाम लगने से वाहन चालकों सहित लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तहसीलदार के अनुसार यह खोखे खौड़ मुख्य चौक में काफी समय थे। खोखों के ऊपरी ढांचों को हटा कर रेहड़ी का रूप दे दिया गया है, ताकि खोखों के चालकों की रोजी रोटी चलती रहे।