फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, jyodian, back to villege

Jammu News: खौड़ उपजिले में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, जाने विकास कार्य

Thu, 16 Nov 2023 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 16 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, jyodian, back to villege
बैक टू विलेज 5 का समापन, लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले में बैक टू विलेज फेस पांच के दूसरे और अंतिम दिन सभी पंचायतों में सरकारी विभागों के अधिकारी पहुंचे और विकास कार्यों को शुरू करवाने के साथ ही जारी कार्याें का निरीक्षण किया। कुछ कार्यों के शिलान्यास भी किए गए। वहीं, अधिकारियों ने लोगों जनहित योजनाओं के प्रति जागरूक कर उनका लाभ उठाने की अपील की।
खौड़ की पंचायत तरोटी में राकेश गुप्ता ने पीएमएवाई के तहत बनाए गए मकानों, पंचायत के वार्ड छह में निर्माणधीन पृथक्करण शेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर सरपंच बचन सिंह, नायब सरपंच अजीत सिंह मनहास, पंच अजीत सिंह मौजूद रहे। सीमावर्ती पंचायत बरडोह में हुए कार्यक्रम में लोगों ने अधिकारी को समस्याओं से अवगत करवाया है। बी2वी4 के तहत हुए कार्याें का निरीक्षण किया गया। लोगों ने गांव कलह में मोबाइल सिग्नल की समस्या को उजागर कर समाधान की अपील की। कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज को स्थानांतरित करने, बरडोह में बंकरों का निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधर में लटके विकास कार्यों को पूरा करने की अपील की। इस मौके पर सरपंच मगों देवी, विजिटिंग ऑफिसर अतुल गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत मटटू में भी विजिटिंग अधिकारी केसी रैना ने बैठक कर लोगों की समस्याएं जानीं। उसके उपरांत पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरिक्षण किया। इस मौके पर सरपंच स्वर्ण सिंह, पंच तरसेम सिंह, पंच गनेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed