{"_id":"5d4c65678ebc3e6cae4f0041","slug":"ajit-doval-instructs-security-forces-governor-malik-issues-helpline-for-srinagar-kashmir-outside","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत डोभाल का सुरक्षाबलों को निर्देश, आम लोगों को न करें परेशान, राज्यपाल ने जारी की हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत डोभाल का सुरक्षाबलों को निर्देश, आम लोगों को न करें परेशान, राज्यपाल ने जारी की हेल्पलाइन
Fri, 09 Aug 2019 01:42 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:42 AM IST
सार
- आमजन को न किया जाए परेशान: एनएसए
- राज्यपाल ने हालात की समीक्षा
- शासन को आम जनता तक पहुंचने की हिदायत
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सुरक्षा बलों को हिदायत दी है कि पाबंदियों के बीच किसी भी स्थिति में आम जनों को परेशान न किया जाए। इस बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मौजूदा हालात की समीक्षा करते हुए प्रशासन को आम जनता तक पहुंचने को कहा ताकि हर तरह की परेशानी का निवारण किया जा सके।
बुधवार को दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आम जन का जीवन समस्या मुक्त रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। ज्ञात हो कि उन्होंने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जाकर लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ भी संवाद किया था और उनका हौसला बढ़ाया था। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को हिदायत दी है कि वे आम लोगों तक पहुंचें। यदि किसी बीमार को चिकित्सा सुविधा की जरूरत हो तो उसे उपलब्ध कराएं।
मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस तैयार रखने को कहा गया। कश्मीर से लौटने वाले यात्रियों से अधिक किराया लेने की शिकायतों पर गंभीर होते हुए राज्यपाल ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही निर्धारित सरकारी किराया लेने को कहा। डीसी को बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन का दौरा कर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए वाहन सुविधा मुहैया कराने को कहा। राज्यपाल ने हज से लौटने वाले यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने की भी हिदायत दी।