फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ajay Bhatt said: India included in top 25 countries exporting military material

रक्षा राज्य मंत्री बोले: सैन्य सामग्री निर्यात करने वाले टॉप 25 देशों में शामिल हुआ भारत, जेके का विकास जारी

Sun, 23 Oct 2022 01:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधमपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित रोजगार मेला व नियुक्तिपत्र वितरण समारोह के दौरान कही। इस मेले में 27 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Ajay Bhatt said: India included in top 25 countries exporting military material
उधमपुर में बाइक रैली को झंडी दिखाते अजय भट्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना के लिए हथियार व अन्य सामान के लिए हमारा देश कभी दूसरे देशों पर निर्भर होता था। हमें कहना पड़ता था कि यह दे दो वो दे दो। लेकिन मोदी के नेतृत्व में आज हम इतने सक्षम बन गए हैं कि हमारा देश सैन्य सामग्री का निर्यात करने वाले 25 देशों में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आठ वर्ष के अंदर कायाकल्प हो गया है।

विज्ञापन


यह बातें शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधमपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित रोजगार मेला व नियुक्तिपत्र वितरण समारोह के दौरान कही। इस मेले में 27 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


संबोधन खत्म होने पर रक्षा राज्य मंत्री ने 27 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें ज्यादातर युवाओं को रेलवे व कुछ को एमईएस में नौकरी मिली।। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 में एक संस्था ने सर्वे किया और इसमें पता चला कि आज भारत दूसरे देशों को भी सेना का सामान बना कर बेच रहा है और सामान देने वाले दूसरे बड़े देशों के साथ खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब शानदार नेतृत्व के कारण ही संभव हो गया है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां भारत आगे नहीं बढ़ रहा है। जल में थल में और नभ में पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ रहे है। 2014 से पहले देश में आए दिन देश में कोई न कोई मंत्री व नेता भ्रष्टाचार के आरोप गिरफ्तार होता था। हमारी वैश्विक छवि बहुत छोटी थी, लेकिन मुखिया प्रधानमंत्री ने आठ वर्ष के अंदर ही देश का कायाकल्प कर दिया है।

जो कहा वह करके दिखाया है। विश्व में नई पहचान बना ली है। देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें नंबर पर पहुंच कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लोग समझ नहीं पाए कि कैसे रोजगार देंगे। कैसे पैसे का इंतजाम होगा।

प्रधानमंत्री ने रोजगार देने की केवल बात नहीं की बल्कि आज से रोजगार मेला लगाकर रोजगार देना शुरू कर दिया है। एक वर्ष तक दस लाख युवाओं को रोजगार देकर कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  फिरोजपुर की पिंकी को स्टेशन मास्टर बना कर आज इतिहास रचा गया।  यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण नौकरी है।

इससे बात साबित होती है कि सरकार लड़की और लड़के में कोई भेदभाव नहीं कर रही है। अब बेटियां भी आगे बढ़ रही है। बेटियां अब फाइटर जेट भी उड़ाने लगी हैं। फिरोजपुर मंडल की डीआरएम भी बेटी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में कोई भी घटना होती है तो सबकी नजर मोदी पर होती है।

विश्व का नेतृत्व अब भारत के अंदर पैदा हो रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के युवाओं को सुरक्षित लाया ही। पड़ोसी देश पाकिस्तान के बच्चे भी तिरंगा लगाकर सुरक्षित घरों को लौटे और अपने देश में कहा कि भारत के कारण सशुकल लौट कर आए है।

आज धनतेरस के दिन इन युवाओं को रोजगार की सौगात मिली है। इसी तरह से हर महीने 75 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। वादे के अनुसार ही नौकरियां मिलेंगी और इतिहास रचा जाएगा। मैं सबको बधाई देता हूं। इस अवसर पर डीआरएम सीमा शर्मा, डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, वाइस येरमैन जूही मन्हास, पूर्व राज्यमंत्री पवन गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में बहने लगी विकास की नदियां

मंत्री ने कहा कि 2019 में जब अनुच्छे 370 को हटाया गया तो लोग कहते थे कि यहां पर खून की नदियां बहेगी। लेकिर आज हम देख रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में विकास की नदियां बह रही है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में डीडीसी का चुनाव हुआ है। आज कश्मीर के लोग समझने लगे हैं कि  गलत कामों से भला नहीं होने वाला है। मेरे बच्चे को नौकरी मिलनी चाहिए। मेरे खेतों में अच्छी फसल लहरानी चाहिए। मेरी दुकान अच्छी चलनी चाहिए। जो कभी नहीं हुआ वो आज जम्मू में हो रहा है कश्मीर हो रहा है।

 एक वर्ष तक का भंडारण देश के पास है मौजूद

कोरोना ने देश को तोड़ दिया था। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया और एक एक व्यक्ति को कोरोना मुक्त करेंगे। हर एक व्यक्ति को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के कारण ही हम लोग सुरक्षित बैठ पा रहे हैं। आज हमारे देश से 100 देशों वैक्सीन भेजी जा रही है। पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था खराब हो गई और कई देश भूखमरी आ गई।



लेकिन हमारे देश में प्रधानमंत्री ने नेतृत्व ने  देश की अर्थव्यवस्था को खराब नहीं होने दिया।  देश की स्थिति यह है कि अगर कभी मंदी आती है तो हमारे पास इतना भंडारण है कि हम अपने देशवासियों को एक वर्ष तक निशुल्क भोजन दे सकते हैं। गुजरात में संपन्न डिफेंस एक्सपो में  जितने भी विदेशी आए सभी प्रसन्न होकर गए है। उनकी बातों को सुन कर लगा कि हम बहुत बड़ी शक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed