{"_id":"5f400d808ebc3e3d065c417a","slug":"airforce-warrant-officer-shot-and-committed-suicide-jammu-city-news-jmu2169749112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एयरफोर्स वारंट अधिकारी ने गोली मारकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एयरफोर्स वारंट अधिकारी ने गोली मारकर खुदकुशी की
Fri, 21 Aug 2020 11:38 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कालूचक्क एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक वारंट अफसर ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात एक से तीन बजे के बीच बताई जा रही है। मृतक का शव शुक्रवार तड़के शौचालय से बरामद हुआ। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंद्र पाल सिंह (53) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बस्सी के रहने वाले थे। वह इस समय कालूचक्क के 256 एयरफोर्स स्टेशन में तैनात थे। पुलिस के अनुसार इंद्रपाल वारंट अफसर थे। गुरुवार देर रात 1 बजे से 3 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही वह शौचालय में गए और पिस्टल से खुद को गोली मार ली। जब वह ड्यूटी पर नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें शौचालय में जाते देखा था। इसके बाद शौचालय में देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर वह खून से लथपथ गिरे मिले। उनकी पिस्टल भी हाथ में ही थी। एयरफोर्स अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। गंग्याल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना पर कुछ अनसुलझे सवाल
पुलिस का कहना है कि यह घटना गुरुवार रात एक से तीन बजे के बीच की है, लेकिन मृतक का शव शुक्रवार तड़के मिला। हैरत की बात है कि एयरफोर्स स्टेशन में गोली चली और किसी को इसकी आवाज तक नहीं सुनाई दी। घंटों तक किसी के शौचालय न जाने और ड्यूटी पर तैनात वारंट अफसर का पता नहीं चला।