फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Air Strike: Pakistani army attacks with mortars near LOC

Air Strike : पाकिस्तानी सेना का एलओसी के पास मोर्टार से हमला, गांवों को बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया जवाब

Wed, 07 May 2025 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 03:42 AM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की।

विज्ञापन
Air Strike: Pakistani army attacks with mortars near LOC
video grab

विस्तार

भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बसे गांवों में मोर्टार से हमला किया है। भारतीय सेना हमले का जवाब दे रही है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। 

विज्ञापन

OPERATION SINDOOR: भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला, 9 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा से गोलाबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा कर रही भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।

पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। इनमें बहावलपुर भी शामिल है जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का एक प्रमुख ठिकाना है। भारतीय सेना ने 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए।


सेना ने कहा कि थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित किया गया।

 जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान पर रात 1:10 से 1:20 के बीच हवाई हमला किया। इस हमले में भवालपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कार्यालय,  मुजफ्फराबाद सेंट्रल ग्रिड सिस्टम, और मरीदके में हाफिज सईद के कार्यालय सहित नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 

भारत के जवाबी पलटवर के बाद पाकिस्तान ने दुनिया के सामने आंसू बहाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह एक कायरतापूर्ण हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed