फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Air Strike Pakistan: Pakistani jet crashes in Akhnoor, search for pilot

Air Strike Pakistan : अखनूर में गिरा पाकिस्तानी जेट, पायलट की तलाश; पुलिस के साथ सेना और फायर ब्रिगेड मोके पर

Wed, 07 May 2025 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 04:11 AM IST
सार

पाकिस्तानी जेट का पायलट भी गिरा है। तलाशी अभियान जारी है। पुलिस, सेना, फायर ब्रेगड मोके पर है। सीमा पर दोनों तरफ से फायरिंग हो ही है। 

विज्ञापन
Air Strike Pakistan: Pakistani jet crashes in Akhnoor, search for pilot
विमान का मलबा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में अखनूर के भारदा कलां में एक पाकिस्तानी जेट विमान के गिरने की खबर है। सूत्रों के अनुसार जेएफ-17 है। पायलट भी गिरा है। तलाशी अभियान जारी है। पुलिस, सेना, फायर ब्रेगड मोके पर है।

विज्ञापन

OPERATION SINDOOR: भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला, 9 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जेएफ-17 है। पायलट भी गिरा है। तलाशी अभियान जारी है। हालांकि F16 और JF-17 में मतभेद बना हुआ है। मौके पर मौजूद सेना के अधिकारी पहचान करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बसे गांवों में मोर्टार से भी हमला किया है। भारतीय सेना हमले का जवाब दे रही है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा से गोलाबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा कर रही भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।


पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। इनमें बहावलपुर भी शामिल है जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का एक प्रमुख ठिकाना है। भारतीय सेना ने 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए।

सेना ने कहा कि थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित किया गया।

 जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान पर रात 1:10 से 1:20 के बीच हवाई हमला किया। इस हमले में भवालपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कार्यालय,  मुजफ्फराबाद सेंट्रल ग्रिड सिस्टम, और मरीदके में हाफिज सईद के कार्यालय सहित नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed