{"_id":"5e726a998ebc3e76c6048206","slug":"air-space-violation-from-pak-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी ड्रोन ने किया रामगढ़ सेक्टर में वायु सीमा का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी ड्रोन ने किया रामगढ़ सेक्टर में वायु सीमा का उल्लंघन
Thu, 19 Mar 2020 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
International Border
सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन ने बुधवार को भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने सीमापार कमोर पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियां देखकर कुछ राउंड फायरिंग की। इस मामले की हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोन बुधवार को भारतीय सीमा में घुस आया था। वहां तैनात बीएसएफ जवानों के सतर्क होते ही ड्रोन पाकिस्तानी की ओर चला गया। इस बीच सीमापार कमोर पोस्ट के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।
विज्ञापन
सतर्क जवानों ने गोलियां दागीं। इसके जवाब में सीमा पार से कोई फायर नहीं किया गया। घटना के बाद से बीएसएफ जवान सीमा पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
पहले भी पाकिस्तान ड्रोन कर चुके हैं घुसपैठ
पंजाब से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बार पाकिस्तानी ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है।
