फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   air force rescued 22 tourrist in ladakh

वायु सेना ने लद्दाख में फंसे 22 पवर्तारोहियों को बचाया

Sat, 08 Aug 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 08 Aug 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
air force rescued 22 tourrist in ladakh

लेह के सियाचीन प्वाइनियर्स पर मौजूद भारतीय वायु सेना की हेलीकॉप्टर यूनिट ने लद्दाख के मारखा घाटी में खराब मौसम के कारण फंसे 22 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन 22 पर्यटकों में से 21 ब्रिटिश और एक फ्रेंच नागरिक है।

विज्ञापन


वायु सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लद्दाख क्षेत्र की सभी बड़ी नदियां सिंधु, नुब्रा, शियोक आदि खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन


छह अगस्त को शाम चार बजे लेह में वायु सेना को ब्रिटिश नागरिकों के मारखा घाटी में फंसे होने और उनमें से कुछ के अस्थमा से पीड़ित होने की सूचना मिली। उनके सही लोकेशन और उनको आई चोट के बारे में संदेश स्पष्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की नागरिक प्रशासन की ओर से उनकी मौजूदगी के बारे में दी गई जानकारी वास्तविक स्थिति से 50 नॉटिकल माइल की दूरी पर थी। इसके बाद तुरंत पर्यटकों को खोजने के लिए अभियान शुरू किया गया।


इस खोजी अभियान में कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर बीएस सेहरावत के नेतृत्व में दो विमान लगाए गए। शाम 4.45 ऑपरेशन शुरू किया गया और 10 मिनट के भीतर ही पर्यटकों की मौजूदगी का पता लगा लिया गया, लेकिन उस स्थल पर हेलीकॉप्टर उतारना असंभव था और उस वक्त तक रात भी होने लगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर ऑपरेशन शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed