{"_id":"b8d09b95a56f509bcf6d357a980c2756","slug":"air-condition-blast-in-sbi-bank-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI में AC फटा, दो कर्मचारी बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI में AC फटा, दो कर्मचारी बुरी तरह झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के गांधीनगर इलाके में स्टेट बैंक आफ इंडिया की त्रिकुटानगर ब्रांच में अचानक एसी फट गया। इस हादसे में एसी ठीक करने आए दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। दोनों पीड़ितों को पहले गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक आफ इंडिया की त्रिकुटानगर ब्रांच में एसी खराब हो गए थे। तभी बैंक प्रबंधन ने एसी ठीक करने के लिए मिस्त्री को बुलाया था। तभी काम करते वक्त अचानक एसी फट गया। हादसे में शक्ति नगर निवासी पवन कुमार (25) और जगदेव सिंह (42) झुलस गए।
विज्ञापन
किसी तरह से बैंक के अन्य कर्मियों ने इन्हें बाहर निकाला। बिजली बंद कर दी और झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा करीब शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ है। दोनों को जीएमसी की इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
त्रिकुटानगर पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन जीएमसी चौकी से फोन आने पर आईओ को भेज दिया गया है, ताकि दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए जाएं, इसके साथ ही बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी कि हादसा कैसे हुए हुआ है, किसकी गलती से हुआ है।