फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AIIMS Vijaypur Jammu There will be three shopping complexes in AIIMS Vijaypur

जम्मू-कश्मीर: एम्स विजयपुर में होंगे तीन शॉपिंग कांप्लेक्स, अस्पताल में ही मिलेंगी जरूरत की चीजें

Sat, 26 Feb 2022 11:08 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 11:08 PM IST
सार

एम्स में विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों और पड़ोसी राज्यों से दैनिक आधार पर सैकड़ों मरीजों के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए उनके रुकने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
AIIMS Vijaypur Jammu There will be three shopping complexes in AIIMS Vijaypur
जम्मू के विजयपुर में बन रहा एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स विजयपुर में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को जरूरत की चीजों के लिए अस्पताल परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए एम्स में तीन शापिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। एम्स को एक टाउनशिप के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जिसके भीतर ही सभी जरूरतें पूरी हो सकेंगी। एम्स में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से मरीजों के आने की संभावनाओं को देखते हुए ऐसी तैयारी की जा रही है। इसमें मरीजों और तीमारदारों को रुकने के लिए बेहतर शेल्टर का भी निर्माण किया जा रहा है। इसमें पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर राशि के माध्यम से अतिरिक्त नाइट शेल्टर का निर्माण करवाने की हामी भरी है, जिस पर 30 से 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन


एम्स में करीब 40 फीसदी ढांचे का निर्माण कर लिया गया है। अगले दो से तीन माह में एक नाइट शेल्टर को तैयार कर लिया जाएगा, जिसमें 216 मरीजों और तीमारदारों को रुकने की व्यवस्था रहेगी। एम्स में विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों और पड़ोसी राज्यों से दैनिक आधार पर सैकड़ों मरीजों के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए उनके रुकने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अतिरिक्त नाइट शेल्टर के साथ तीन शॉपिंग कांप्लेक्स का भी प्रावधान रखा गया है, जिसमें रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, ग्रॉसरी, फल की दुकानें आदि स्थापित होंगी। इसमें मरीजों को सभी जरूरी वस्तुएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी। एम्स की विशेषताओं में अस्पताल परिसर में वैरियर मुक्त पर्यावरण दिया जाएगा।
विज्ञापन


एम्स में मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी निर्माण और प्रबंध किए जा रहे हैं। इसमें मरीजों के साथ तीमारदारों को भी बेहतर नाइट शेल्टर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। कार्यकारी निदेशक पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया से एम्स में एक नाइट शेल्टर का निर्माण करवाने का आग्रह किया गया है, जिसमें उन्होंने सीएसआर राशि के माध्यम से नाइट शेल्टर बनवाने पर सहमति जताई है। - डॉ. शक्ति गुप्ता, निदेशक, एम्स विजयपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed