फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AIIMS Jammu performs J&K's first vulvar cancer brachytherapy Samba

AIIMS Jammu: जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुआ ब्रैकीथेरेपी उपचार, एम्स ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

Sat, 27 Jun 2026 03:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 27 Jun 2026 03:36 PM IST
सार

एम्स जम्मू ने पहली बार 26 वर्षीय महिला मरीज पर स्टेज-2 वल्वर कैंसर के लिए इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया सफलतापूर्वक की है।

विज्ञापन
AIIMS Jammu performs J&K's first vulvar cancer brachytherapy Samba
जम्मू-कश्मीर में पहली बार वल्वर कैंसर का आधुनिक इलाज - फोटो : AIIMS

विस्तार

एम्स जम्मू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जम्मू-कश्मीर में पहली बार इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया सफलतापूर्वक की है। यह इलाज 26 वर्षीय महिला मरीज पर किया गया, जिसे स्टेज-2 वल्वर कैंसर था।

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है जो महिलाओं के गुप्तांगों में पाया जाता है और आमतौर पर युवा मरीजों में बहुत कम देखने को मिलता है। इलाज से पहले मरीज के केस को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने विस्तार से समीक्षा की थी।

यह जटिल प्रक्रिया रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.एन. शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक की गई। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें रेडिएशन सीधे ट्यूमर पर दिया जाता है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को नुकसान कम होता है। डॉक्टरों के अनुसार, इस इलाज से मरीज को बड़े ऑपरेशन से बचाया जा सका और उसकी जीवन गुणवत्ता भी बनी रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed