{"_id":"5c54ad6bbdec2229c12b8604","slug":"aiims-coordination-committee-urges-to-start-aiims-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने जल्द से जल्द एम्स को शुरू करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने जल्द से जल्द एम्स को शुरू करने की मांग की
Sat, 02 Feb 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
जम्मू एम्स
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने जल्द से जल्द एम्स को शुरू करने की मांग की है। साथ ही है कि इसमें योग्य तथा अनुभवी डाक्टरों की नियुक्ति की जाए। इसके लिए इस प्रतिष्ठापरक संस्थान के मापदंडों व गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। यदि जरूरत पड़े तो दूसरे राज्यों से लोगों को नियुक्त करने की राह में आ रहे रोड़े को दूर करने के लिए नियमों में छूट प्रदान की जाए ताकि रियासत के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
कमेटी ने कहा कि जम्मू के लोग पहले से ही खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते भुगत रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल काफी पहले बना है लेकिन यह सफेद हाथी की तरह है। यहां सुविधाओं का घोर अभाव है। इस वजह से लोग पंजाब, दिल्ली, मुंबई इलाज के लिए जाते हैं जिससे काफी आर्थिक बोझ पड़ता है। कमेटी ने विजयपुर में एम्स के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
कहा कि इससे जम्मू संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र मजबूत होगा। लोगों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के उपाध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह, जेपीपीएफ के अध्यक्ष पवित्र सिंह, एमएस कटोच आदि ने कहा कि कमेटी के संघर्ष की बदौलत जम्मू संभाग में एम्स स्थापित हो रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट के संघर्ष के लिए सहयोग के लिए संबंधित संगठनों का आभार जताया।
विज्ञापन