फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture sector in samba

दोगुनी आए कर किसानों को बनाएंगे व्यापारी : संजय वर्मा

विज्ञापन
agriculture sector in samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र में अधिक ध्यान दिए जाने पर किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से कृषि अधिकारी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर प्रयास करने में जुट गए हैं। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी संजय वर्मा के साथ एक मुलाकात में उन्होंने कहा कि किसानों को व्यापारी बनाया जाएगा। किसान कहीं भी अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे।

खास कर युवाओं को कृषि के साथ जोड़ा जाएगा। ताकि युवा नौकरियों के पीछे न भागें। युवाओं को जागरूक करने के लिए पहल की जाएगी। उनके अनुसार प्रत्येक पंचायत में किसान खिदमत केंद्र खोले जाएंगे। इसमें किसानों को ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि विभाग के पास किसानों की आय को दोगुना करने के लिए 29 प्राेजेक्ट हैं। इसमें केंद्र सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये किसानों के लिए रखे हैं। किसानों के लिए बड़े-बड़े गोदाम बनाए जाएंगे, जिसमें किसान अपनी फसल का भंडारण कर सकेंगे, जब अच्छे दाम मिलेंगे तो वह बिक्री कर सकेंगे। किसान देश में कहीं भी अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे। वहीं ग्राम सभाएं कर किसानों को खेतीबाड़ी में आय दोगुना करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी ग्राम सभाओं में उपस्थित रहेंगे। पंचायतों में स्मृति सेवक केंद्र भी खोले जाएंगे, जिसमें किसानों को खाद व बीज उपलब्ध कराने के बारे में जागरूक किया जाएगा। किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच करा सकेंगें। उन्होंने कहा कि सरकारी मंडी में सात हजार क्विंटल धान की फसल की खरीद की गई थी। 72 घंटे के भीतर ही किसानों के खाते में धन भी जमा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि राजपुरा ब्लॉक में किसानों को 25 लाख की मशीनरी भी उपलब्ध कराई गई है। ताकि किसानों को मजदूरी पर कम खर्च किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed