रामगढ़। सीमावर्ती गांव जेंडर, कमोर, दग छनी, अवताल, कमोर कैंप, नंदपुर, नगा, मालशाहा, चक छटाका, चक नाजर के किसानों का कहना है कि हमें पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है। वह कभी भी फायरिंग शुरू कर सकता है। इस समय बादल छा रहे हैं। हमारे क्षेत्र में किसानों की धान पक कर तैयार हो गई है। क्षेत्र के किसान उसकी कटाई में लगे हैं।
किसानों का कहना है कि हमें अपने खेत में जाते डर लग रहा है। किसान नेता भगवान चौधरी, पूर्व नायब सरपंच, टिकू चौधरी, भगवान सिंह, नरेश कुमार का कहना है क्षेत्र के किसान खेतों में डर से काम कर रहे हैं। किसान धान को समेटने के साथ ही गेहूं की रोपाई भी कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द काम खत्म हो सके । संवाद