फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

बारिश से किसान चिंतित, गेहूं की तैयार फसल नष्ट होने की आशंका

विज्ञापन
agriculture
सांबा गेंहु की फस्ल को समेटते किसान - फोटो : SAMBA
सांबा। इन दिनों किसानों की गेहूं की फसल तैयार है। बादल देखते ही किसान चिंता में डूब जाते हैं। मंगलवार को दिन भर बादल बने रहे। शाम को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से किसानों की धड़कन भी तेज हो गई।
विज्ञापन

किसान राम पाल, कृष्ण चंद, बालक राम, बलवीर सिंह आदि ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल पक कर तैयार है। कोरोना के चलते श्रमिक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में कंबाइन मशीनें भी क्षेत्र में नहीं पहुंची हैं। इसके चलते किसान गेहूं की फसल को समेटने में परेशान हैं। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। पहले ही समय पर बारिश नहीं हुई। गेहूं की फसल कमजोर पड़ गई थी। अब तैयार गेहूं की फसल को बारिश बरबाद कर देगी। यही उन्हें चिंता सता रही है।
विज्ञापन

बादल देख किसान हो रहे चिंतित
घगवाल (सांबा)। गेहूं फसल के किसान उमड़ते घुमड़ते बादल देख कर चिंतित हो रहे हैं। कुछ किसानों ने फसल काटना शुरू कर दिया है, लेकिन जब किसान आसमान की तरफ देखते हैं तो बादल किसानों की चिंता बढ़ा देते हैं। किसानों में भय है कि कहीं बारिश हो गई तो उनके पूरे साल की मेहनत बारिश के साथ बह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बलबीर चंद, देसराज शर्मा, कुमेर सिंह ने बताया कि अगर बारिश होती है तो उनको काफी हानि होगी। उन्होंने कहा कि पहले समय रहते बारिश नहीं होती। उसके बावजूद भी अगर गेहूं की फसल बची है, तो अब हर रोज छाए बादल उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। किसान बलबीर ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल की कटाई थोड़ी हो चुकी है। कुछ शेष है, लेकिन बादलों के छाने से उन्हें डर लग रहा है कि कहीं बारिश हो गई तो उनकी फसल बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed