{"_id":"5dfa7b798ebc3e87ff46c79b","slug":"agriculture-rspura-news-jmu199675195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब हुई धान की फसल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चा के नेता किसानों की खराब हुई धान की फसल देखते हुए
- फोटो : RSPURA
Link Copied
आरएस पुरा। भाजपा किसान मोर्चा के राज्य महासचिव कस्तूरी लाल शर्मा ने बुधवार को सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओलावृष्टि तथा बारिश से खराब हुई धान की फसल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मोर्चा की टीम इस नुकसान का जायजा ले जल्द इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। हाईकमान नुकसान को लेकर गंभीर है और उनके निर्देश पर राज्य भर का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में उप राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा और उनसे किसानों को मुआवजा देने की मांग की जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रधान प्रवीण सिंह, स्वर्ण सिंह, सतीश भारती, प्रवीण सिंह पिंका, गार सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
धान की बरबाद फसल का जल्द दिया मुआवजा
बिश्नाह। भाजपा नेता पंडित नारायण दत्त शर्मा ने मांग की है कि धान की फसल के हुए नुकसान का जल्द से जल्द जायजा लेकर किसानों को बरबाद फसल का मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपनी अगली फसल का इंतजाम कर सकें। उन्होंने कहा कि धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में ज्यादा रकबा पुरानी बासमती-370 की फसल लगवाई थी। जो देरी से तैयार होती थी। ज्यादातर किसानों ने इसी बासमती की खेती की थी। किसानों को जल्द से जल्द उनके हुए नुकसान की भरपाई दिलाएं ताकि वह अपनी अगली फसल लगा पाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।