फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

‘बरबाद फसल का मुआवजा जल्द दिया जाए’

विज्ञापन
agriculture
agriculture - फोटो : SAMBA
मीरां साहिब। जम्मू कश्मीर नव निर्माण पार्टी की सोमवार को सिंबल कैंप में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के युवा प्रधान मनमीत सिंह मीता ने की। जबकि पार्टी के राज्य प्रधान जसमेर सिंह चौहाला मुख्य तौर पर मौजूद रहे। चौहाला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण जिन किसानों की धान की फसल बरबाद हुई है, उनको सरकार की तरफ से जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे किसानों की सौ प्रतिशत धान की फसल पानी में डूब कर तबाह हो गई है। खेतों में पानी जमा होने के कारण किसान गेहूं की बिजाई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सरकार इस दिशा में कदम उठाए। पार्टी के राज्य प्रधान जसमेर सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जम्मू संभाग में जल्द से जल्द इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की। युवा वर्ग के लोगों सहित कारोबारियों व विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इस समय राज्य व विशेषकर जम्मू संभाग में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएं ताकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अभी से तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर पार्टी के राज्य उपप्रधान राजेश शर्मा बबलू, सरदार परमिंदर सिंह राजा, हरप्रीत सिंह, सतीश भगत सहित आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो
तहसीलदार ने धान की फसल का जायजा लिया
कृषि अधिकारियों के साथ रेहाल गांव में पहुंचे
भाजपा किसान संघ, पंच सरपंच ने फसल के नुकसान से रूबरू कराया
अमर उजाला ब्यूरो
बिश्नाह। क्षेत्र के रेहाल गांव में सोमवार को तहसीलदार रमण कुमार चलोतरा ने बारिश से बरबाद हुई धान की फसल का जायजा लिया। उनहं भाजपा किसान संघ, पंच सरपंच ने फसल दिखाई और जल्द से जल्द किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघ के प्रदेश उपप्रधान सतीश भारती, सरपंच तीर्थ राम, विजय सिंह और पंच ने धान की फसल को हुए नुकसान से रूबरू कराया। सतीश भारती ने कहा कि इस बार भारी बारिश के कारण धान की फसल 100 प्रतिशत खराब हो चुकी है। खेतों में इतना पानी है कि अगली फसल भी किसान नहीं लगा पाएंगे। तहसीलदार रमन कुमार ने कहा कि इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों ने दी जाएगी। तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार रामपाल, कृषि अधिकारी रमेश लाल, हुकुमचंद भी रहे।

फोटो
पूर्व विधायक ने दिया किसानों को राहत दिलाने का आश्वासन
कहा- केंद्र व राज्य प्रशासन से बात करके किसानों को दिलाई जाएगी राहत
अरनिया। किसानों की धान की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। गेहूं की फसल पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में हम किसान आखिर जाएं तो कहां जाएं। खराब हुई धान की फसल का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के समक्ष किसानों ने नुकसान की भरपाई की मांग रखी । पूर्व विधायक ने खराब हुई फसल का जायजा लिया व किसानों का दुखड़ा सुनने के बात प्रेसवार्ता में कहा कि हमने केंद्र सरकार के समक्ष किसानों का मुद्दा रखा है कि जो किसानों की फसल खराब हुई है उसकी जल्द से जल्द किसानों को मदद दी जाए । अश्वनी कुमार ने प्रेसवार्ता में किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्यपाल व केंद्र सरकार से किसानों को जल्द से जल्द राहत राशि मिलने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed