फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture problem

Jammu News: परगवाल में नहरें सूखीं, फसलों पर संकट

विज्ञापन
Agriculture problem
किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार, बारिश का भी कर रहे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। चिनाब नदी के किनारे बसे परगवाल क्षेत्र में नहरों में पानी नहीं होने से किसान संकट का सामना कर रहे हैं। खेतों में गेहूं की फसल को पानी की सख्त जरूरत है लेकिन नहरें सूखी हैं। इससे फसल की पैदावार पर असर पड़ सकता है। स्थानीय किसानों का कहना है की अगर जल्द सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान रतन सिंह, अशोक सिंह, विश्वामित्र का कहना है कि उनकी मुख्य गेहूं की फसल पानी के अभाव में सूखने लगी है। इससे उनकी मेहनत और निवेश दोनों खतरे में पड़ गए हैं। किसानों का आरोप है की चिनाब नदी पास होने के बावजूद नहरों में पानी नहीं है जो प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों का कहना था की यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई और नहरों में पानी नहीं पहुंचा तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed