फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: स्ट्राबेरी हुई लाल, चेरी जून-जुलाई में बदलेगी रंग

विज्ञापन
Agriculture news
- प्रदेश में चेरी का 13 से 15 हजार मीट्रिक टन तक उत्पादन
विज्ञापन

- 10 एमटी तक देश और विदेश में रहती है डिमांड
- 90% चेरी का उत्पादन कश्मीर में होता है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में स्ट्राबेरी पककर तुड़ान के लिए तैयार है। चेरी भी जून-जुलाई में बिक्री के लिए तैयार हो जाएगी। प्रदेश और देशभर के अलावा विदेश में भी इन फलाें की डिमांड यहां से पूरी होती है। जम्मू-कश्मीर में चेरी की 13 से 15 हजार मीट्रिक टन (एमटी) के आसपास पैदावार हर साल हो रही है। इसमें 10 हजार एमटी फल देश और विदेश में भेजा जाता है। तीन हजार एमटी तक प्रदेश में आपूर्ति होती है। 90 फीसदी चेरी का उत्पादन कश्मीर घाटी में होता है।
हालांकि चेरी का उत्पादन साल दर साल घटता-बढ़ता रहा है। वर्ष 2023 में 13, 2024 में 12 और 2025 में 14 हजार मीट्रिक टन तक पैदावार रही है। कारण है कि चेरी का उत्पादन प्रतिकूल मौसम, अनियमित बारिश और जलवायु परिवर्तन के कारण गिर रहा है। इससे बागवानों को हर साल नुकसान हो रहा है। इस व्यवसाय से 20 हजार से ज्यादा बागवान जुड़े हैं। बागवानी विभाग की ओर से इसका तुड़ान जून-जुलाई के मध्य में शुरू किया जाता है। चेरी बाजार में 200 से 250 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है।
विज्ञापन

---
प्रदेश में दो हजार हेक्टेयर में स्ट्राबेरी
की खेती, 10 टन तक मिलती पैदावार
जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाके में स्ट्राबेरी की पैदावार ज्यादा होती है। दो हजार हेक्टेयर में खेती की जा रही है। स्ट्राबेरी बाजार में 170 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इस व्यवसाय से करीब सात हजार किसान जुड़े हैं। स्ट्रॉबेरी पकने के बाद अब मई के पहले सप्ताह से इसका तुड़ान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
स्ट्राबेरी का मई से तुड़ान शुरू हो जाएगा। चेरी जून और जुलाई के मध्य तक पकेगी। बागवान स्ट्राबेरी के तुड़ान की तैयारी में जुट गए हैं।
- प्रशांत बख्शी, एचओडी, बागवानी विभाग, स्काॅस्ट जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed