{"_id":"6ab831b5ca2d4f73a90d4744","slug":"body-of-unidentified-person-recovered-from-ranveer-canal-samba-news-c-312-1-sjam1007-104129-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रणवीर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रणवीर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन
जम्मू मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में रखा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रणवीर नहर में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव किसका है और कहां का है अभी कोई पहचान नहीं हो सकी है।
गांव दढप के पास रणवीर नहर में शव निकालने के लिए पुलिस, सिंचाई विभाग व स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया पर शव की हालत खराब होने पर शव निकाले जाने के लिए बंद पड़ी नहर से रस्सा बांध शव निकाला गया।
शव किसी बुजुर्ग का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने पहचान के लिए जम्मू मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में शव रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की प्रक्रिया के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात शव के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।