{"_id":"6a6faf7cc3f17c57b704293f","slug":"agriculture-news-jammu-news-c-10-jmu1059-976353-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जैविक खेती का बढ़ेगा दायरा 15 \nसे होगा 30 हजार हेक्टेयर रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जैविक खेती का बढ़ेगा दायरा 15 से होगा 30 हजार हेक्टेयर रकबा
विज्ञापन
- कृषि विभाग देगा जैविक खाद, तैयार किए जाएंगे नए क्लस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में जैविक खेती का दायरा बढ़ाया जाएगा। मौजूदा समय में 15 हजार हेक्टेयर को कवर किया गया है। अब इसे बढ़ाकर 30 हजार हेक्टेयर तक पहुंचाया जाएगा।
कश्मीर घाटी में नौ तो जम्मू संभाग में छह हजार हेक्टेयर में खेती हो रही है। वर्ष 2020 तक सिर्फ 10 हजार हेक्टेयर में जैविक खेती होती थी। 2028 तक अतिरिक्त 15 हजार हेक्टेयर भूमि को बढ़ाया दिया जाना है। कृषि विभाग ने जैविक खाद किसानों को मुहैया करवाई जा रही है। नए क्लस्टर बनाने पर भी काम हो रहा है।
विभाग के अनुसार परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। एचएडीपी और जेकेसिप प्रोजेक्टों से भी यूनिट खुलवाने पर काम हो रहा है। किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। जम्मू, सांबा और कठुआ जिला में करीब चार हजार हेक्टेयर में खेती हो रही है। दो हजार हेक्टेयर में अन्य जिलों में खेती होती है। कृषि विभाग के निदेशक अनिल गुप्ता का कहना है कि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है।