फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

छह गांव से छह लोगों को जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
agriculture
अरनिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से कोरोना संदिग्धों की जांच का कार्य बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर क्षेत्र के छह गांवों से छह लोगों को जांच के लिए गांधीनगर अस्पताल भेजा गया। यहां जांच के बाद इनको जरूरी सुरक्षा संबंधी निर्देश बता कर घर भेज दिया गया।
इसी के साथ ही क्षेत्र में अब कोरोना संदिग्धों की जांच की संख्या 52 तक पहुंच गई है। वहीं अभी तक इनमें से किसी की भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
--------------
कोरोना से बचने के लिए घर में तैयार कर रहे हैं सैनिटाइजर
बाड़ी ब्राह्मणा। ध्यानसर क्षेत्र में आठवीं कक्षा के छात्र पूर्वा और उदय घर में सैनिटाइजर तैयार करके दरवाजे पर लटका रहे हैं। लोगों को भी सैनिटाइजर बोतल में तैयार करके दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पूरा भारत कोरोना से निपटने के लिए मेहनत कर रहा है। उसी तर्ज पर हम भी अपनी जिम्मेदारी समझकर सैनिटाइजर लोगों को दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

------------
पार्षद ने सैनिटाइजेशन कराया
अखनूर। कस्बे के वार्ड नंबर-छह के पार्षद राकेश मल्होत्रा ने लोगों के घर जा कर मास्क बांटे और सैनिटाइजेशन कराया। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। प्रशासन की तरफ से जारी हिदायतें का पालन करने आग्रह किया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, सोनू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गांव गड़ली में भाजपा ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
आरएस पुरा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान गार सिंह चाढ़क की अध्यक्षता में आरएस पुरा क्षेत्र के गांव गड़ली में सोमवार को भाजपा द्वारा सैनिटाइज अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान स. हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि देशभर में करोना के बढ़ते मामलों को लेकर पार्टी की आरएस पुरा इकाई ने विशेष अभियान छेड़ा है, जिसके तहत गांव-गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करेें। इस मौके पर पूर्व विधायक गारू राम भगत, जिला सचिव राकेश शर्मा, चंद्रभूषण, कुलभूषण सिंह चाढ़क सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद
------------
सामाजिक दूरी व मास्क का नहीं रखा जा रहा ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना महामारी के बचाव व रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन का कई क्षेत्रों में पालन नहीं कि या जा रहा है। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा और आसपास के गांवों में लॉकडाउन में दी जाने वाली ढील के दौरान लोग लॉकडाउन का पालन नही कर रहे हैं। दुकानों पर भीड़ जमा हो जाती है। दुकानदार भी लॉकडाउन के पालन को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देते हैं। ऐसे में देश करोना मुक्त कैसे होगा। ग्रामीण मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। इसी के चलते तहसीलदार सुदेश कुमार ने सोमवार को दुकानदारों को निदेश जारी किए कि ढील के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखें। जो भी बिना मास्क के दुकान पर आता है उन्हें पहले मास्क पहनने के बारे में जागरूक करें। उसके बाद सामान दें। उन्होंने कस्बे के बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक किया। वहीं जेके बैंक के बाहर लोगों की भीड़ को भी सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के कार्यों की भी सराहना की।
---------------
सरपंच ने कराया सैनिटाइजेशन
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक पुरमंडल की पंचायत लोअर खड़ा मदाना के सरपंच अनिल शर्मा ने सोमवार को पंचायत और आसपास के गांव को सैनिटाइज कराया। उन्होंने लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया और अपील की कि वह लॉकडाउन का पालन करें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक काम करें। संवाद

----------
अखनूर में 36 लोगों को क्वारंटीन के लिए रखा
अखनूर। गांव सगानी में प्रशासन ने राज्य के बाहर से घर लौटे 36 लोगों को क्वांरटीन के लिए रखा। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। प्रशासन जांच कर रही है कि लौटे लोगों का क्वारंटीन हुआ है या नहीं। सोमवार को लखनपुर से राज्य में प्रवेश किए लोगों में से जिला जम्मू से विभिन्न उपजिला और तहसीलों के रहने वाले लोगों में 36 लोगों को प्रशासन ने चयन करके अखनूर के सागनी नर्सिंग कॉलेज में क्वारंटीन करके रखा है। इनमें से अधिकतर लोग लखनपुर सहित अन्य राज्य से आए हैं। क्वारंटीन किए लोगों में निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी, छात्र और पर्यटक शामिल हैं। एसडीएम गोपाल सिंह की देखरेख में डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीमें निगरानी रखेंगी। एसडीएम ने बताया कि गांव सागनी में नर्सिंग कॉलेज में 36 लोगों को क्वारंटीन पर रखा हुआ है। जिनमें अधिकतर जम्मू जिले के निवासी हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी की जांच डॉक्टरों की टीम करेगी। सभी की रिपोर्ट सही आने पर घर भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed