फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

प्रदेश में केसर की खेती का दायरा बढ़ेगा

विज्ञापन
agriculture
जम्मू। केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि बजट में 1872 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पिछले बजट से 680 करोड़ ज्यादा है। इस कारण अब प्रदेश में केसर की खेती के दायरे को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। 2.5 हेक्टेयर की तुलना में अब दायरा 4.5 किलोग्राम हेक्टेयर हो जाएगा। यानी ज्यादा किसानों को केसर की बीजाई करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। पहले केसर का दायरा सिकुड़ता जा रहा था। कम लोग केसर की बीजाई में दिलचस्पी ले रहे थे। कश्मीर घाटी के 226 गांवों के करीब 16 हजार परिवार केसर का उत्पादन करने में जुटे हैं। पहले भी खेती को बढ़ावा देने के लिए नेशनल केसर मिशन चलाया गया मगर 400 करोड़ में से 150 करोड़ ही खर्च हो पाए थे। अब बजट में विशेष प्रावधान होने से खेती को बल मिलेगा। बजट से कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग में खेेती को बढ़ाया जाएगा है। जरूरी व्यवस्थाएं न होने के कारण किसान खेती करने से पीछे हट रहे हैं। अब किसान खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन

सेब उगाने का दायरा भी बढ़ेगा
जम्मू। पेश बजट से राज्य में किसानों-बागवानों की आय बढ़ेगी। प्रदेश में 70 फीसदी किसान कृषि से जुड़े हैं। सेब की खेती का विस्तार होगा। पहले 1500 हेक्टेयर भूमि में उगाया जाता था अब 355 हेक्टेक्यर और जुड़ेगा। इससे किसानों की आय तीन से चार गुना बढ़ जाएगी। हर वर्ष 19.80 लाख मीट्रिक टन सेब का निर्यात होता है। साथ ही इसमें भंडारण क्षमता को भी बढ़ाया जाना है। भंडारण क्षमता अब 1.70 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी सब्जियां भी उगेंगी अब खेतों में
जम्मू। प्रदेश में धान और मक्की की उत्पादकता को बढ़ाया जाएगा। इससे 1.5 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को अब हाइब्रिड सब्जियों के बीज और उच्च पोषण वाले विदेशी सब्जियों के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। 20 हजार किसान को खेती के यांत्रिकीकरण के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। इससे एक हजार से ज्यादा किसानों को मधुमक्की कालोनियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed