फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

किसानों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला

विज्ञापन
agriculture
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गांवों के किसानों का बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल प्रताप नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर अपनी पार्टी के प्रभारी विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से मिला। किसानों ने एसडीएम को बताया कि उनका मवेशियों के लिए बीजा गया चारा, गेहूं तथा सरसों की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने को लेकर सूखने के कगार पर है। इसलिए नहर में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने से फसल को सिंचाई की जरूरत है। क्योंकि फसल के पौधों की लंबाई बढ़ना रुकगई है। खाद का छिड़काव करने का भी समय निकलता जा रहा है। इसलिए फसल को पानी की जरूरत है। प्रताप नहर में कुछ दिन से पानी बंद है, जिसको जल्द छोड़ा जाए। किसानों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम अभी सिंचाई विभाग से बात कर पानी बहाल कराते हैं। एसडीएम ने किसानों से कहा कि कुछ दिन पहले ही नहर में पानी बंद किया गया है क्योंकि पिछले दिनों बारिश के आसार लग रहे थे। इसलिए पानी बंद कराया था और अब फिर बहाल करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed