{"_id":"60e203378ebc3e7375213311","slug":"agriculture-akhnoor-news-jmu2387719171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए प्रताप नहर का पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण उनकी धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने खौड़-पलांवाला मुख्य सड़क पर पलांवाला के मोहल्ला टीसीपी के पास सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय किसान व सेवानिवृत्त सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ कर रहे थे। किसानों ने बताया कि धान की रोपाई करने का समय निकलता देख हमने भी रोपाई का काम शुरू कर दिया है, लेकिन सिंचाई के लिए प्रताप नहर का पानी हमारे खेतों तक नहीं पहुंचने से रोपाई का काम रोक दिया है। हमने जो एक- एक दो-दो कनाल धान की रोपाई की थी वह सूख रही है, और हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। न ही हमें बिजली मिल रही है, और न ही नहर का पानी। इसके चलते हमारी खेती प्रभावित हो रही है।
किसानों ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन तथा विभाग को चाहिए कि नहर के अंतिम छोर पर हमारे खेतों तक प्रताप नहर का पानी पहुंचाने की पहल की जाए।
इस बिषय में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि हमारा विभाग दिन रात सीमावर्ती क्षेत्र तक नहर का पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। हम ने बाराबंदी भी की हुई है, ताकि किसान के हर खेत तक पानी पहुंचाया जा सके। बारिश नहीं होने को लेकर पानी की कमी हो रही है, क्योंकि सभी किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
------
फोटो
विभाग सिस्टम के साथ काम करे
ज्यौड़ियां। खौड़ के बीडीसी अध्यक्ष बलबीर सिंह भाऊ ने सिंचाई विभाग को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धान की फसल को लगाने का काम किसानों की तरफ से शुरू कर दिया गया है। विभाग को चाहिए कि वह पूरे सिस्टम के साथ काम करे, और सीमावर्ती गांवों के वह किसान जिनके खेत नहरों के अंतिम छोर पर हैं उनको सिंचाई करने के लिए नहरों का पानी उपलब्ध कराए। सिंचाई विभाग की प्रशंसा करते हुए बलबीर सिंह भाऊ ने कहा कि विभाग की तरफ से इस बार नहरों की सफाई अच्छी की गई है। वहीं बाढ़ नियंत्रण विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और क्षेत्र में हर साल बाढ़ जैसी स्थिति बनती है। मेरी बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से अपील है कि समय रहते बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां कर ली जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं आए। संवाद