{"_id":"5e39bffa8ebc3ee5c9225e48","slug":"agitation-jammu-news-jmu203098879","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क मार्ग न बनने पर सुनाया अपना दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सड़क मार्ग न बनने पर सुनाया अपना दर्द
विज्ञापन
नौशेरा में एडीसी से मिलने पहुंचे राजल-ए पंचायत के लोग।
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। पंचायत राजल ए के सरपंच मोहन कुमार शर्मा की देखरेख में मंगलवार को डलया गांव के लोग बच्चों सहित एडीसी कार्यलय नौशेरा पहुंचे और सड़क मार्ग बनाने मे रुकावटें डालने वालों के खिलाफ रोष प्रकट कर कार्रवाई करने की मांग की।
सरपंच मोहन कुमार शर्मा ने एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह समयाल को बताया कि टाई पुल राजल वाया पीर बाबा से डलया तक जाने वाले लगभग चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग में चमन लाल द्वारा सड़क मार्ग को अवैध रुप से कब्जा करने से सड़क मार्ग नहीं बनाने दिया जा रहा है। मार्ग बनाने में वन विभाग भी रुकावटें डाल रहा है। वहीं डलया पूरब के पंच सेवा सिंह, मोहन सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजित कौर आदि ने बताया की हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा, डिग्री कालेज नौशेरा व निजी स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं को सड़क मार्ग न होने के कारण मनावर तवी पार करके नौशेरा आना पड़ता है। पिछले कई वर्षों से सड़क बनाने की मांग की जा रही है। इस समस्या का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।
एडीसी नौशेरा ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित तहसीलदार नौशेरा बाबू राम चौधरी को मौके पर जा कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया। इस दौरान स्कूली छात्र, महिलाएं सहित ग्रामीणों मौजूद रहे।