फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitation in jodiyan

Jammu News: नबंरदारों तथा चौकीदारों की अस्थायी नियुक्ति करने का किया विरोध

विज्ञापन
agitation in jodiyan
ज्यौड़ियां। खौड़ प्रशासन की तरफ से नियाबत खौड़, चक मलाल, सामोआ तथा घिगडेयाल के अधीन के जिन गावों में नंबरदारों तथा चौकीदारों के स्थान लंबे अरसे से रिक्त पड़े थे। उनको भरने के लिए अस्थायी तौर पर चौकीदार तथा नंबरदार नियुक्त किए गए हैं। इनमें गांव खौड़, कोटमैरा, डोइयां, मगेंयाल अवतार, घरड़, भगवान चकक, इंद्री, ढांगर, बदन शामिल है। जिस पर खौड़ गांव के लोगों की तरफ से शुक्रवारी को रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनका राजस्व विलेज खौड़ है, और जो नंबरदार बनाया गया है वह व्यक्ति गांव नरायाणा डेलेरी का निवासी है। रोष जताने वाले लोगों ने बताया कि गांव नरायाणा डलेरी आता तो राजस्व विलेज खौड़ के अधीन है, लेकिन हमें गांव खौड़ का निवासी ही नंबरदार चाहिए। गांव खौड़ के लोगों ने इसको लेकर नियाबत खौड़ में आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस बिषय में नायब तहसीलदार अजय ने बताया कि हमने इस विषय में नोटिफिकेशन भी जारी की है, और सूची भी जारी
की है, जिसमें लिखा है कि अगर किसी को भी आपत्ति है तो वह सात दिन के भीतर नायब तहसीलदार कार्यालय में दर्ज करा सकता है, नहीं तो इन सब को ही स्थायी तौर पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed