फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने मांग सातवें वेतनमान का लाभ

विज्ञापन
agitaion
प्रदर्शन करते रिटायर्ड पुलिस कर्मियों
विजयपुर। कस्बे में आल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पेपर्सनल के राज्य प्रधान अजीत सिंह और रघुबीर सिंह की अगुवाई में रिटायर्ड पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर फोरम के बैनर तले मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य में सातवां वेतनमान लागू हो गया है, उन्हें अब तक वर्ष 1996 में लागू हुए पांचवें वेतनमान का लाभ ही मिल रहा है।
विज्ञापन

फोरम के जिला प्रधान रघुवीर सिंह ने उपराज्यपाल और केंद्र से अपील करते हुए कहा कि सेना की तरह ही सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल बिलों का भुगतान, कैशलेस हेल्थ पॉलिसी और उनके बच्चों को पुलिस की नौकरियों में आरक्षण देने की मांग को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि अगर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है, तो उनके परिवार को अंतिम संस्कार के लिए पचास हजार नकद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को भी पूरा किया जाए। सभी कर्मियों का कहना था कि उनके साथ परायों जैसा भेदभाव किया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला उपप्रधान करनैल सिंह, महेंद्र सिंह, जनक राज, गोपाल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, मोहम्मद शरीफ, रामपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed