फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

विद्युत विभाग के खिलाफ बढ़ता जा रहा गुस्सा

विज्ञापन
agitaion
vijaypur बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बबल गुप्ता
अरनिया। दिन प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की खस्ता हालत से परेशान लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। क्षेत्र के गांव व्यासपुर प्रलाह के लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए फौरन विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी व पंच दर्शन कुमार कुंडल, रवि कुमार, सुरेश कुमार, तरसेम लाल, रोहित लाल, राकेश चंद, गुरदीप सिंह व विपन कुमार आदि ने कहा कि बीते करीब तीन सप्ताह से बिजली किल्लत बढ़ती जा रही है। किसी दिन 14 घंटे तो किसी दिन 16 घंटे कटौती हो रही है। मंगलवार को तो विभाग ने हद ही कर दी, सोमवार रात दस बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक 19 घंटे में मात्र साढ़े चार घंटे ही आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

लोगों ने विभाग को सख्त लहजे से सुधार लाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इसमें जल्द सुधार नहीं किया गया तो आने वाले एक दो दिनों तक हम कोई बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी खुद विभाग या राज्य प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्युत विभाग के एईई केवल कृष्ण का कहना है कि यह समस्या पीछे से आ रही है, जिसमें हम कुछ भी नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि विभाग की ओर से लोगों को कोई परेशानी न हो, मगर पीछे से ही बड़ी लाइन को काट दिया जाता है। थर्मल प्लांट में कोयले की कमी के चलते पर्याप्त बिजली उत्पादन नहीं हो पा रहा, जिसे हल करने के लिए कुछ दिन और लग सकते हैं। तब तक इस समस्या का सामना करना ही पड़ेगा।
विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विजयपुर। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता की देखरेख में मंगलवार को बिजली कटौती के चलते विभाग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पहले विजयपुर में रैली निकाली। उसके बाद बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में बबलू गुप्ता ने कहा कि काफी समय से बिजली की कटौती चल रही है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से जनता परेशानी से जूझ रही है। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि बिजली कटौती को तत्काल बंद किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद

बिजली विभाग के खिलाफ आप का प्रदर्शन आज
ज्यौड़ियां। आम आदमी पार्टी की खौड़ इकाई बुधवार को तहसील कार्यालय के सामने 11 बजे के करीब बिजली विभाग के प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी पार्टी नेता देवेंद्र सिंह भाऊ ने दी। उन्होंने बताया एक माह से खौड़ तथा ज्यौड़ियां में बिजली विभाग का ड्रामा चल रहा है। दिन में 10 घंटे बिजली गुल रहती है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पंचायत तरोटी में बिजली बंद की वजह से किसानों की गेहूं की फसल को आग लगने पर दमकल विभाग की गाड़ी को पानी नहीं मिल पाया और फसल का अधिक नुकसान हो गया। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed