{"_id":"62016401787bb31a07639ecc","slug":"agitaion-vijaypur-news-jmu2533754129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर बटालियन भर्ती उम्मीदवारों ने खौड़ में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर बटालियन भर्ती उम्मीदवारों ने खौड़ में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बार्डर बटालियन भर्ती उम्मीदवारों ने खौड़ में प्रदर्शन कर भाजपा के नेताओं को कोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के बॉर्डर बटालियन के उम्मीदवारों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा के नेताओं को कोसा। इस दौरान बॉर्डर बटालियन को बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शनकारी बॉर्डर बटालियन के उम्मीदवारों का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया को जारी कर उम्मीदवारों के साथ न्याय किया जाए। हम ने पांच साल पहले शारीरिक परीक्षण दिया। अब लिखित परीक्षा के इंतजार में थे, लेकिन सरकार की तरफ से भर्ती प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल कर एक भर्ती की नोटिफिकेशन निकाल दी जाती है। हमें कहा जाता है कि इंतजार करो, अब सभी की एक साथ ही लिखित परीक्षा होगी।
हम लोग पांच साल से इंतजार कर रहे थे कि कब हमारी लिखित परीक्षा हो और हमारी नौकरी लगे, लेकिन सरकार की तरफ से धोखा किया गया। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। हमारी जल्द लिखित परीक्षा ली जाए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि जब हमें पता चला की नई नोटिफिकेशन निकाली गई है और जिसका विरोध करने के लिए जब उममीदवरों की तरफ से जम्मू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था तो हम पर लाठियां बरसाई गई। महिला उम्मीदवारों को बालों से पकड़कर घसीटा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीएमओ जितेंद्र सिंह को एक वार्ता में जब बॉर्डर बटालियन के बारे में पूछा जाता है तो उनका कहना होता है कि हमें इस विषय में कुछ पता नहीं है। प्रियंका गांधी तक यह खबर पहुंच जाती है। वह ट्वीट कर चिंता व्यक्त करती हैं, लेकिन भाजपा नेताओं को कुछ पता ही नहीं है। अगर अब तक इनको जानकारी नहीं तो कब जानकारी होगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने एलजी से गुहार लगाते हुए कहा कि नई नोटिफिकेशन को रद्द कर हमारी जलद से जल्द लिखित परीक्षा ली जाए।
मदन लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। मदन लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सोमवार को खौड़ में जनता की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय के सामने किया गया। इसका नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तख्तियां ले रखी थीं। जिन पर सरकार के खिलाफ नारे, एएलसी को बहाल करो, पंचायतों पर लागू काले कानून वापस लो, सीमा बटालियन के उम्मीदवारों के साथ न्याय करें, खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करें आदि स्लोगन लिखे थे। सतीश शर्मा ने कहा कि जब से देश की कमान भाजपा के हाथों में गई है तब से देश महंगाई और बेरोजगारी का सामना कर रहा है। बेरोजगार बेटे, बेटियों को सड़कों पर पीटा जा रहा है। जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जो भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। उसको सरकार जल्द निरस्त करे और बॉर्डर बटालियन में भर्ती हुए युवाओं को सरकार नौकरी दे।
प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप वर्मा, बीडीसी अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कांग्रेस नेता प्रेम सिंह चिब, पूर्व सरपंच पंडित सूरज प्रकाश शर्मा, बाबू राम शर्मा, रशपाल चंद, वेद प्रकाश शर्मा शामिल रहे।