{"_id":"61d3530f7c126454dd447381","slug":"agitaion-vijaypur-news-jmu2511788178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
संग्राम सिंह का शव मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। थाना अंतर्गत जख सनी के रहने वाले पूर्व सैनिक संग्राम सिंह (45) पुत्र कावला सिंह ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे जम्मू जीएमसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ प्रॉपर्टी डीलरों को इसका दोषी बताया है। नोट में लिख है कि उनसे दुखी होकर मैं ऐसा काम कर रहा हूं।
जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुसाइड नोट पढ़ा तो उन्होंने शव विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सरपंच सुखजिंदर सिंह पोला की देखरेख में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन लोगों की वजह से संग्राम सिंह ने आत्महत्या की है उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। ताकि संग्राम सिंह के परिजनों को इंसाफ मिल सके। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए डीएसपी लव करण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों को पूरा इंसाफ दिया जाएगा। उसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
डीएसपी लव कर्ण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।