फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

अस्थायी कर्मचारियों ने इनडोर स्टेडियम को जड़ा ताला

विज्ञापन
agitaion
सांबा खेल विभाग के अस्थाई कर्मी इनडोर स्टेडियम पर ताला लगाते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के अस्थायी कर्मचारियों को दिवाली पर वेतन नहीं मिला है। इससे उनमें काफी रोष है। उन्होंने मंगलवार को इनडोर स्टेडियम के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। अस्थायी कर्मचारी मनु सिंह न कहा कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला है। उन्हें आस थी कि दिवाली पर उन्हें वेतन दिया जाएगा, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें वेतन नहीं दिया गया, इससे नाराज होकर उन्होंने इनडोर स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा वह कोई खेल गतिविधि नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन उचित कदम नहीं उठाए जाने पर उन्होंने इनडोर स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लगाया है। वह गेट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान रवींद्र सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि अस्थायी कर्मचारियों की सुध लें। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है। निराश अस्थायी कर्मियों ने इनडोर स्टेडियम के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र बकाया वेतन नहीं दिया गया तो आम आदमी पार्टी अस्थायी कर्मियों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed