फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पंचायत पल्ली की वार्ड-7 के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
मार्ग अवरुद्ध कर धरने पर बैठी महिलाएं
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। दूसरी ओर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पंचायत पल्ली की वार्ड नंबर-7 की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में सभा स्थल से आधा किलोमीटर दूर सड़क जाम करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सभा स्थल जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। यह सभी लोग सरकार और ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायत पल्ली आ रहे हैं। पल्ली में ज्यादातर वार्ड को सजाया जा रहा है। गलियां नाले की मरम्मत बड़े पैमाने पर की जा रही है। स्कूलों की काया पलट दी गई है। कोई भी ऐसा काम जो केंद्र की स्कीम के साथ जुड़ा है, लोगों को उसका सीधा फायदा दिया जा रहा है, लेकिन इसी पंचायत की वार्ड नंबर-7 गांव बस्सी खुर्द में गलियों और नालियों की खस्ता हालत है। इसके चलते उनका घर से बाहर निकलना दुश्वार है। लोगों ने बताया कि गलियों में पानी जमा हो गया है। गलियों की हालत इतनी खस्ता है कि वहां गंदगी का आलम है। महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में तालाब की मरम्मत के लिए कई बार फंड आया, लेकिन वापस चला गया। गांव में महिला स्नानघर की किल्लत है। इसके बावजूद वार्ड की सुध नहीं ली जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले यह सारी समस्याएं ठीक नहीं की गईं तो वह प्रधानमंत्री के सामने भी धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर एसडीपीओ शिवाली कोतवाल, तहसीलदार दीक्षा बाबा घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोश बढ़ते देख जाम लगने लगा तो पल्ली मोड़ से सभा स्थल को जाने वाली गाड़ियां दूसरे रास्ते से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं के सामने एडीडीसी राजेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को अमल में नहीं लाया गया तो धरना प्रदर्शन फिर से शुरू हो जाएगा।
भाजपा को मिल रही नित्य नई मजबूती
मंडल खड़ाहबली के डगेर क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित
ज्यौड़ियां। प्रदेश में युवा कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता जानता है कि पार्टी देश हित की पार्टी है। यही कारण है कि लोग इससे जुड़ रहे हैं और पार्टी को नित्य नई मजबूती मिल रही है।
उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल ने खड़ाहबलली के डगेर क्षेत्र में आयोजित एक सभा में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को युवाओं का पुरजोर सहयोग है। युवा मोर्चा की तरफ से युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को युवा महारैली का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए थे अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि चुनावों में पार्टी को सफलता मिलने वाली है। इससे प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाया जा सकेगा। इस मौके पर कई युवाओं ने अन्य राजनीतिक दलों से किनारा कर भाजपा का दामन थामा।
इस मौके पर रजित शर्मा, सुरेश शर्मा, भूषण बराल, डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल भगत, नरेंद्र सिंह भाऊ, अभिषेक सलाथिया, जिम्मी मन्नी, विकास शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश कुमार, नितेश शर्मा, जगन नाथ, बाली राम, सिकंदर कुमार, बाबू राम, जनक राज वर्मा, शिशु पाल, पंच विकी कुमार मौजूद रहे।
बांस शिल्प के लिए पल्ली में कार्यशाला आयोजित
सांबा। जिले के पल्ली में गत दिवस केलिको प्रिंटिंग और बांस शिल्प के कौशल विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का आयोजन सहायक निदेशक हस्तशिल्प की तरफ से किया गया।
कार्यशाला में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल रहीं। कार्यशाला का आयोजन जिला सांबा-केलिको हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग और एक जिले एक उत्पाद- बांस की विरासत को बढ़ावा देने के लिए किया गया। एडी हस्तशिल्प निहारिका ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। सीनियर क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर कांता देवी ने केलिको प्रिंटिंग और इसके महत्व के बारे में समझाया, जबकि भानु प्रताप, जूनियर क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ने बांस उत्पादों का एक बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर सांबा जिले के बांस के पांच कारीगरों की टीम भी मौजूद थी, जो बांस पर क्षमता निर्माण पर 21 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए असम (एनईसीबीडीसी) गए थे। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और असम में अपने प्रवास से बांस पर अपने अनुभव और सीख साझा की।
कार्यक्रम में सुभाष चंद्र एचटीओ, अमित कुमार एएचटीओ और शशि कुमार भी मौजूद थे।
महिला केंद्रित योजनाओं से किया जागरूक
सांबा। जम्मू-कश्मीर महिला विकास निगम (जेकेडब्ल्यूडीसी) द्वारा लागू की जा रही योजनाओं के लाभ के बारे में लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए गत दिवस गांव पल्ली में मेगा जागरूकता शिविर सह ऋण मेला आयोजित किया गया। शिविर को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया।

शिविर में लगभग 400 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया, जिनके बीच ऋण आवेदन पत्र और पर्चे वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत पल्ली के सरपंच रणवीर शर्मा ने किया। रिफत कमर, जिला प्रबंधक महिला विकास निगम सांबा ने महिला विकास निगम की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निगम की गतिविधियों ने महिलाओं के सशक्तीकरण में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे आगे आएं और अपनी आत्मनिर्भरता के लिए डब्ल्यूडीसी की योजनाओं का लाभ उठाएं। योजनाओं के अलावा महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, पोषण, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ घरेलू उल्लंघन और स्वच्छ भारत अभियान और कौशल विकास आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई. इस अबसर पर रणवीर शर्मा सरपंच पल्ली ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में डब्ल्यूडीसी की भूमिका की सराहना की और प्रतिभागी महिला लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे आगे आएं और अपने आर्थिक सशक्तीकरण के लिए डब्ल्यूडीसी की योजनाओं का लाभ उठाएं।शिविर में जम्मू-कश्मीर एससी/एसटी और ओबीसी, कॉर्प, बीपीएम सिम्मी और हस्तशिल्प विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला प्रबंधक श्रीमती नसरीन गुल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed