फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

शराब की दुकानें खोले जाने का हो रहा विरोध

विज्ञापन
agitaion
सांबा। शासन की ओर से शराब की नई दुकानें खोले जाने का विरोध शुरू हो गया है। कस्बे के विभिन्न वर्ग के लोगों ने शुक्रवार को कस्बे के रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर मंथन किया व शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नशेड़ी बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो चिंताजनक है।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों को एकजुट होकर शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में पहले से ही शराब की कई दुकानें खुली हैं। अब नई खुलने से लोगों में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर सरपंच लब्लु संब्याल, कर्ण सिंह, सवर्ण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विकेश अंबा, जगदीश चौधरी, लक्की संब्याल, रंजु गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

-----
युवाओं को नशेड़ी बनाने बीड़ा भाजपा ने उठाया
सांबा। अपनी पार्टी के नेता गंभीर सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब युवाओं को नशेड़ी बनाने का बीड़ा भाजपा ने उठा रखा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही भाजपा से लोग काफी निराश हैं। अब रही सही कसर शराब की नई दुकानें खोल कर उन्हें तोहफा दिया जा रहा है। सिंह ने कहा कि पहले से ही जिले में कई प्रकार के नशे बिक रहे हैं। युवा इसके दलदल में फंसता जा रहा है। ऐसे में शराब की दुकानें खोल कर युवाओं का भविष्य चौपट करने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया है कि शराब की दुकानों को नहीं खुलने दिया जाए। इसके लिए सभी एकजुट होकर विरोध करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed