फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to impose PSA on those celebrating India s defeat in T20 World Cup match

आक्रोश: भारत की हार का जश्न मनाने वालों पर पीएसए लगाने की मांग, लोग बोले- कार्रवाई न हुई तो सड़क पर उतरेंगे

Fri, 29 Oct 2021 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 01:21 AM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ युवकों को हिरासत में ले लिया है। अभी कुछ युवक फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तेज होती जा रही है।
 

विज्ञापन
Demand to impose PSA on those celebrating India s defeat in T20 World Cup match
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू संभाग में सांबा जिले के मनोहर गोपाला क्षेत्र में गत दिनों पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वालों के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस से दोषियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दायर करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत हुई थी। इस पर खुशी मनाते हुए कुछ युवकों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे। इससे स्थानीय लोगों में रोष पनपने लगा। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आठ युवकों को हिरासत में ले लिया है। अभी कुछ युवक फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


कैली मंडी के सरपंच लब्लु संब्याल व शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान नीलम संब्याल ने गुरुवार को जिला प्रशासन से मांग उठाई कि इस मामले में जो लोग फरार है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दायर किया जाए। अन्यथा स्थानीय लोग सड़कों पर आ जाएंगे। क्योंकि कुछ लोग सांबा का माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं। जिन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed